फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर डेढ़ करोड़ के बिके पटाखे, पिछली बार से कम रहा कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दिवाली पर लोगों ने इस बार भी जमकर पटाखे फोड़े, हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस बार पटाखों की बिक्री कम रही। साल 2021 में पटाखों का कारोबार करीब दो करोड़ रुपये का हुआ था। इस बार पटाखा कारोबार डेढ़ करोड़ तक ही सिमट गया।
विज्ञापन

दिवाली के मौके पर एमबी इंटर कॉलेज, ऊंचापुल और शीशमहल में पटाखा बाजार लगाया गया था। पटाखा कारोबारियों ने इसके लिए खासा इंतजाम किया था। मगर महंगाई की मार का असर पटाखा कारोबार पर भी दिखाई दिया। पटाखों के दामों में 20 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस कारण लोगों ने सोच-समझकर पटाखों की खरीद की। पटाखा कारोबारी विवेक कश्यप ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल पटाखे के कारोबार में मंदी आई। बढ़ती महंगाई के चलते लोगों ने जरूरत के अनुसार ही पटाखे खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें