फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस चार मोबाइल खरीदारों की कर रही तलाश

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। यूपी के एक ठग गिरोह ने सिम चालू करने के नाम पर लखनऊ की महिला सिपाही से ठगी कर दी। गिरोह ने किसी तरह ओटीपी हासिल कर सिपाही के खाते से रकम उड़ाई और चार मोबाइल खरीद डाले। खरीदा गया एक मोबाइल पुलिस ने बनभूलपुरा इलाके से बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार लखनऊ की महिला सिपाही को सिम कार्ड चालू करना था। उसने फोन पर किसी दुकानदार से संपर्क किया। ओटीपी नंबर भी बताया। कुछ देर बाद उसके खाते से पैसे कटने का मैसेज आ गया। पता चला कि ठगों ने उनके खाते में सेंधमारी कर चार मोबाइल खरीद लिए। एक मोबाइल हल्द्वानी के बनभूलपुरा के युवक ने खरीदा था। सोमवार को लखनऊ स्थित साइबर सेल के दरोगा कोतवाली पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद बनभूलपुरा के रहने वाले एक ठेकेदार के बेटे से मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस ने आवास विकास स्थित मोबाइल बेचने वाले दुकानदार से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें