हल्द्वानी। अस्मिता खेलो इंडिया रैंकिंग फेंसिंग टूर्नामेंट में सोमवार को पुरुष वर्ग के मुकाबलों में यूपी, मणिपुर और पंजाब वहीं महिला वर्ग में हरियाणा के खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीते।
गौलापार स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट के तीसरे दिन पुरुष वर्ग की ईपी प्रतिस्पर्धा में मणिपुर के कोनसाम ड्रोनेल ने गोल्ड, उत्तर प्रदेश के गौरव ने रजत व राजस्थान के हैप्पी व हरियाणा के चिराग ने कांस्य पदक जीता। इस टूर्नामेंट में 32 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जूनियर महिला वर्ग के इसी खेल में हरियाणा की प्राची लोहान, हरियाणा की अनुप्रिया और मणिपुर की नेलकेरोज व चंडीगढ़ की गुंजन ने क्रमश: गोल्ड, रजत व कांस्य पदक अपने नाम किया। इसमें 51 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
सीनियर पुरुष सबरी में 26 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें यूपी के गोरखनाथ यादव ने स्वर्ण, गौरव ने रजत और तमिलनाडु के कारिश व जम्मू-कश्मीर के उदयवीर सिंह चंदेल ने कांस्य पदक जीता। वहीं पुरुष वर्ग के फॉल में 36 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया इसमें पंजाब के सापम हिदेय ने गोल्ड, मणिपुर के खोईसनम राजीव ने सिल्वर और राजस्थान के सचिन व मणिपुर के योईहिंबा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इस मौके पर पदक विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।