फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: प्रस्तावित फिटनेस प्रमाणन शुल्क वृद्धि के विरोध में उतरे ट्रांसपोर्ट कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। देवभूमि ट्रांसपोर्ट महासंघ ने बैठक कर प्रस्तावित फिटनेस प्रमाणन शुल्क वृद्धि का विरोध किया है। महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी ने कहा कि इस बढ़ोतरी से व्यावसायिक और निजी वाहन स्वामियों में आक्रोश व्याप्त है। ट्रांसपोर्टर नेता हरजीत सिंह चड्ढा और उमेश पांडे ने सरकार से प्रस्तावित निर्णय पर पुनर्विचार करने और इसे वापस लेने की मांग की। कहा कि इससे अर्थव्यवस्था और आपूर्ति शृंखला पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने प्रस्तावित बढ़ाए गए सभी शुल्कों को 6 मार्च तक वापिस नहीं लेने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संस्था के ट्रांसपोर्टर नेता दया किशन शर्मा और भास्कर जोशी ने कहा कि बिना उचित परामर्श और आर्थिक प्रभावों पर विचार किए बिना, लागू किए जाने से परिवहन क्षेत्र में परिचालन बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। बताया कि सात फरवरी को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नए संशोधन के अनुसार मोटरसाइकिल, थ्री व्हीलर्स, फोर व्हीलर्स के फिटनेस प्रमाणन शुल्क अधिकांश वाहनों के लिए 500 से 1500 रुपये के बीच रखा था। जबकि भारी वाहनों के लिए 3000 रुपये निर्धारित था।
नई अधिसूचना में सभी शुल्कों को दोगुने से अधिक कर दिया है। इसमें मोटरसाइकिलों को 8, 15 वर्ष की अवधि के लिए एक हजार और 15 वर्ष के बाद दो हजार रुपये का प्रस्ताव रखा गया है। इसी तरह थ्री व्हीलर्स और भारी वाहनों के लिए फिटनेस परीक्षण शुल्क सात हजार रुपये से 25 हजार रुपये तक निर्धारित किया गया है। कहा कि पहले से ही टोल, टायर, ईंधन आदि की बढ़ती कीमतों से परिचालन लागत बढ़ने से ट्रेड अस्थिर हो चुका है। आक्रोश जताने वालों में विक्रम बिष्ट, ललित रौतेला, दिनेश बिष्ट, शिव सिंह, रोहित रौतेला, विरेंदर सिंह, राकेश अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, गौरव अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें