फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूओयू की एमबीए और पीएचडी की प्रवेश परीक्षा प्रदेश के दो केंद्रों पर होगी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 18 अक्तूबर को राज्य के दो परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसमें 1759 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र बुधवार (आज) से मुक्त विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

मुक्त विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पीडी पंत ने बताया कि हल्द्वानी में एमबीपीजी कॉलेज और देहरादून में एसजीआरआर पीजी कॉलेज को प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कुल 1759 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
इसमें 880 देहरादून और 879 आवेदन हल्द्वानी परीक्षा केंद्र के लिए हुए हैं। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इनमें पीएचडी के लिए 565, एमबीए के लिए 236, ओडीएल बीएड के लिए 595 और स्पेशल बीएड के लिए 373 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें