फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: UOU के असिस्टेंट प्रोफेसर की संदिग्ध हालात में मौत, नाश्ता लेकर पहुंचा कर्मचारी तब हुआ खुलासा

Thu, 25 Jan 2024 12:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

यूओयू हल्द्वानी में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार को जब कर्मचारी नाश्ता लेकर पहुंचा तब मामले का खुलासा हुआ। 
विज्ञापन
death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार को जब कर्मचारी नाश्ता लेकर पहुंचा तब मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन


मेडिकल चौकी इंचार्ज प्रवीन तेवतिया के मुताबिक, मूलरूप से द्वाराहाट निवासी हेमंत कांडपाल (45) उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात थे। वह यहां ट्यूलिप कॉलोनी में किराए पर रहते थे। रोज की तरह यूओयू का एक कर्मचारी सुबह करीब नौ बजे नाश्ता लेकर उनके कमरे पर पहुंचा। जैसे ही उसने दरवाजा खोला तो हेमंत जमीन पर बेसुध पड़े थे। उन्होंने इसकी सूचना यूओयू स्टाफ और 108 कर्मियों को दी। साथ ही परिजनों को भी फोन किया। 108 की मदद से हेमंत को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये पढ़ें- Uttarakhand: BBA के छात्र का जंगल में मिला जला हुआ शव, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई प्रवीन तेवतिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी।इधर, उनके निधन पर विश्वविद्यालय में आधे दिन बाद अवकाश कर दिया गया। कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी, कुलसचिव प्रो. पीडी पंत के साथ ही अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने शोक संवेदना जताई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें