फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

Fri, 24 Apr 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर रोड पर नैनीताल मोटर्स के पास बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हाईस्कूल के छात्र की मौत हो गई। उसकी बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। टीपीनगर चौकी पुलिस ने छात्र को क्षतिग्रस्त बाइक पर बैठा हुआ पाया। छात्र ने हेलमेट भी नहीं पहना था। घटना का शिकार छात्र घर का इकलौता चिराग था। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


हरिपुर फुटकुआं निवासी पुष्कर नेगी का इकलौता पुत्र निशांत नेगी उर्फ नीशू (15) बिड़ला स्कूल में कक्षा दस का छात्र था। बुधवार देर रात करीब एक बजे वह घर से लाल रंग की पल्सर बाइक (यूके 04 जी-2528) लेकर घर से सीखने के लिए निकला। रात लगभग ढाई बजे किसी वाहन ने रामपुर रोड पर नैनीताल मोटर्स के पास उसे टक्कर मार दी, जिससे छात्र का सिर फट गया और बाइक का अगला हिस्सा टूट गया। सूचना पर पहुंची टीपीनगर चौकी पुलिस छात्र को एंबुलेंस से लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंची। यहां डाक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।

पूछताछ से पता चला कि पिता पुष्कर सिंह नेगी किताबों की एक प्रतिष्ठित कंपनी में सेल्स मैनेजर हैं। घटना की सूचना पर फुटकुआं के लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार छात्र की बाइक किसी वाहन में भिड़ गई। क्षतिग्रस्त बाइक किसी अन्य के नाम थी। इधर, परिजनों को आशंका है कि किसी डंपर या कार सवार ने बाइक में टक्कर मारी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। गुुरुवार को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर छात्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें