फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी के बाद विवि कार्मिकों ने छोड़ा काम

विज्ञापन
नैनीताल के कुविवि प्रशासनिक भवन में नारेबाजी कर प्रदर्शन करते कर्मचारी नेताष - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेताओं का विवि कार्मिकों को धमकी देने का मामला तूल पकड़ने लगा है। इस संबंध में विवि प्रशासन और छात्रनेताओं ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर दी है। इधर, घटना से गुस्साए कर्मियों ने बृहस्पतिवार को कार्य नहीं किया। उन्होंने धमकी देने वाले छात्रनेताओं के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

बता दें कि कुमाऊं विवि के 16वें दीक्षांत समारोह में जारी की गई निविदाओं के भुगतान को लेकर गड़बड़ी का मामला बीते काफी लंबे समय से विवादों में है। विवि ने दीक्षांत समारोह में टेंट और खाने की निविदाएं आमंत्रित की थीं। इसमें कुछ छात्रनेता भी शामिल हैं। आयोजन के समय बर्फबारी और तेज बारिश होने के कारण विवि प्रशासन ने तात्कालिक मौखिक निर्णय भी लिए। इसके बाद निविदादाता की ओर से विवि में बिल भेजनेे पर विपक्षी छात्रनेताओं को इसका पता चल गया। इस पर छात्रनेताओं ने इसका विरोध किया।
छात्रनेताओं ने आरोप लगाए कि उक्त बिल निविदा आमंत्रित की गई धनराशि से कई गुना अधिक है। इधर, बीते बुधवार को संबंधित निविदादाता प्रतिनिधि और उनके पक्षधर पूर्व छात्रनेताओं ने विवि के आंतरिक लेखा परीक्षक से अभद्रता कर जान से मारने की भी धमकी दी। इसके विरोध में कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को विवि मुख्यालय में प्रदर्शन शुरू किया। इसके अलावा डीएसबी परिसर नैनीताल, एसएसजे परिसर अल्मोड़ा और भीमताल परिसर में कर्मचारियों ने काम छोड़ दिया। कुमाऊंविवि शिक्षणेतर कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों की कुलपति प्रो. एनके जोशी से फोन पर वार्ता हुई। तय हुआ कुलपति के नैनीताल लौटने पर प्रदर्शन फिर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें