फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल आएंगे सीएम, तैयारियों में जुटे  कार्यकर्ता

Sat, 26 Nov 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
रामनगर में पंचायत प्रतिनिधि एकजुट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। मुख्यमंत्री हरीश रावत के रविवार को प्रस्तावित दौरे की तैयारियों में कांग्रेसी जुट गए हैं। कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। शुक्रवार को ब्लाक प्रमुख संजय नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विकासखंड के जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, छात्रसंघ पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन


बैठक में गांव से जनता को लाने के लिये कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गईं। मुख्यमंत्री को हैलीपेड से जनसभा स्थल तक लाने के लिए बाइक रैली निकाली जाएगी। ब्लाक प्रमुख नेगी ने कहा सभी कार्यकर्ता जीजान से जुटे हैं। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। बैठक में आनंद रावत, किशोरलाल, दीप गुणवंत, मंजू चौहान, शेखरचंद्र, शिल्पेंद्र बंसल, राहुल डंगवाल,  फैजुल हक, वाजिद अली, संजय रावत, कपिल रावत, इमरान खान, गौरव बंगारी, गोपाल अधिकारी, विशाल रावत, विवेक चौधरी, कपिल नेगी, प्रदीप फर्सवाण, गौरव फर्त्याल, सुमित लोहनी, हषवर्धन पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें