फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कुमाऊं विवि के कर्मचारियों ने मनाया विरोध दिवस

Thu, 15 Jun 2023 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर देशभर के विश्वविद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में कुविवि कर्मचारियों ने बुधवार को विरोध दिवस मनाया। इस दौरान कुमाऊं विवि के उत्तराखंड विवि कर्मचारी महासंघ एवं कुमाऊं विवि शिक्षणेतर कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में पीएम को कुलसचिव के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

उत्तराखंड विद्यालय कर्मचारी महासंघ के मुख्य संरक्षक भूपाल सिंह करायत, अध्यक्ष कुलदीप सिंह, महामंत्री डॉ. लक्ष्मण सिंह रौतेला ने बताया कि देशभर के विवि की विभिन्न मांगें लंबे समय से लंबित है, जिसमें देशभर के कर्मचारियों को एक समान वेतन व्यवस्था यूजीसी वेतनमान दिए जाने की मांग प्रमुख है। उन्होंने इसके अलावा अन्य मांगों के संबंध में ज्ञापन पीएम को भेजा। इस मौके पर दीपक जोशी, चंद्रशेखर पंत, आशा आर्या, जगदीश चंद्र, संजीत राम, राजेंद्र कुमार, प्रकाश पाठक, डॉ. नीरज साह, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे।



स्थानांतरण नियम विरुद्ध किया गया तो करेंगे विरोध



भीमताल (नैनीताल)। प्रदेश की स्थानांतरण नीति में किसी विभाग की ओर से किसी कर्मचारी का स्थानांतरण नियम विरुद्ध करने पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार इसका कड़ा विरोध करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन




बुधवार को ऑनलाइन बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष असलम अली ने बताया कि कई विभागों में स्थानांतरण नीति का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। संबंधित विभागीय अधिकारी अपने खास कर्मचारियों को लाभ देने के लिए नियमों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। जबकि स्थानांतरण की परिधि में न आने वाले कर्मचारियों कि गलत तरीके से स्थानांतरण किया जा रहा है। इसका कड़ा प्रतिरोध किया जाएगा।


बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर प्रह्लाद सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

इस दौरान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित सनवाल, गणेश सिंह, आनंद सिंह जलाल, इसरार बेग, संजय सिंह, मनोज कुमार, कैलाश गोस्वामी, हरेंद्र सिंह नेगी, विनोद कुमार भट्ट, संजय जोशी, शशि वर्धन, भोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें