फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सूचना के कार्बेट पार्क पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री राठौर

Sat, 04 Apr 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला जोन के धनगढ़ी गेट में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे को उस वक्त अधिकारियों में खलबली मच गई, जब केंद्रीय राज्य मंत्री राजवर्धन सिंह राठौर परिवार के साथ घूमने के लिए यहां अचानक आ पहुंचे। आननफानन में मंत्री जी के लिए खिनानौली बंगले में कमरे बुक कराए गए। वहीं, अचानक पहुंचे मंत्री जी को भी प्रवेश के लिए करीब एक से डेढ़ घंटे का इंतजार करना पड़ा। बता दें कि मंत्री जी के आने की कोई आधिकारिक सूचना पार्क प्रबंधन को नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर बीती देर रात रामनगर पहुंचे और ढिकुली स्थित किसी रिजोर्ट में ठहरे थे। सुबह अचानक ही उन्होंने पार्क भ्रमण का कार्यक्रम बनाया। सूचना मिलते ही शहर से ही उनके लिए जिप्सी भेजी गई। यहां पार्क में प्रवेश के लिए मंत्री जी को काफी इंतजार करना पड़ा।

इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ म्यूजियम का भ्रमण किया। इधर, धनगढ़ी गेट के स्टाफ ने फोन से उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। अधिकारियों ने आननफानन में उनके लिए खिनानौली बंगले में दो रूम बुक कराए। वहीं पार्क बुकिंग इंचार्ज ईको रेंज अधिकारी मथुरा सिंह मावड़ी ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री राजवर्धन सिंह राठौर परिवार के साथ पहुंचे हैं। दो रात के लिए उनके लिए कमरे बुक कराए गए हैं। इधर, एसडीएम एसएस जंगपांगी ने बताया कि प्रशासन के पास मंत्री जी के आने की सूचना नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें