फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की गुमशुदगी बनी पुलिस के लिए चुनौती

Sat, 04 Apr 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ निवासी विवाहिता की गुमशुदगी पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। पुलिस हर पहलू पर विवेचना कर रही है। अब तक की खोज में विवाहिता के परिवहन निगम की बसों मेें एक युवक के साथ जाने एवं हल्द्वानी स्टेशन में उतरने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


दोराला में एडीओ पद पर तैनात भावलपुर मेरठ निवासी धर्मेंद्र किशन 28 मार्च को पत्नी के साथ नैनीताल आए। यहां वह निजी होटल में ठहरे थे। 29 मार्च की सुबह जब धर्मेंद्र बाथरूम से आए तो पत्नी गायब थी। पति की ओर से उसकी गुमशुदगी तल्लीताल थाने में दर्ज कराई। मामले की विवेचना कर रहे एसआई संजय बृजवाल ने बताया कि होटल के सीसीटीवी फुटेज में उसका सुबह लगभग 9.15 बजे होटल से बाहर आना कैद हुआ है।

 तल्लीताल डांठ की फुटेज में उसके दौड़ते हुए बस में बैठना भी पुख्ता हो चुका है। परिवहन निगम कर्मियों से बातचीत से यह भी पता चला है कि विवाहिता कंडक्टर सीट के ठीक पीछे बैठी थी। उसके साथ एक युवक भी था। यात्रा के दौरान कई बार वह रोती हुई भी देखी गई। परिचालक ने उसके हल्द्वानी में उतरने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें