फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: ठंडी सड़क के पास नैनीझील में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में सनसनी; भीड़ जमा

Wed, 18 Nov 2026 03:31 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल में ठंडी सड़क के समीप नैनी झील में बुधवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल शहर के ठंडी सड़क के समीप नैनीझील में बुधवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। झील में शव दिखाई देने के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिन में करीब एक बजे नाव संचालन कर रहे चालकों ने झील में एक व्यक्ति का शव उतराता हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को मोर्चरी में रख दिया गया है।

पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है तथा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास के थानों और गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान शुरू कर दी है ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें