फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा: धोनी के आईपीएल संन्यास से पैतृक गांव ल्वाली चर्चा में, ग्रामीण बोले- उनकी उपलब्धियों पर हमें गर्व

Wed, 18 Nov 2026 12:28 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

धोनी के आईपीएल संन्यास के फैसले से पैतृक गांव ल्वाली (अल्मोड़ा) में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। ग्रामीणों को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।
विज्ञापन
एमएस धोनी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने के ऐलान के बाद उनके पैतृक गांव ल्वाली में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जो मुकाम हासिल किया है उससे पूरे गांव और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। उनकी उपलब्धियों पर सभी को गर्व है।

अपने हेलीकॉप्टर शॉट के लिए मशहूर महेंद्र सिंह धोनी मूल रूप से जैंती तहसील के ल्वाली गांव के निवासी हैं। 70 के दशक में उनके पिता पान सिंह धोनी नौकरी के सिलसिले में रांची जाकर बस गए थे। गांव में उनके चाचा रहते थे, जिन्होंने कुछ साल पहले हल्द्वानी में मकान बना लिया है। ग्राम प्रधान दीवान सिंह धोनी ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट में बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत से देश-दुनिया में अलग पहचान बनाई है। उनकी उपलब्धियों पर पूरे गांव को गर्व है। उन्होंने कहा कि अब धोनी की उम्र भी हो गई है। संभव है कि इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया हो। खेल के मैदान पर उनकी उपलब्धियों को हमेशा याद रखा जाएगा।

क्षेत्र पंचायत सदस्य चंदन सिंह धोनी ने माही के गांव आने से जुड़ी यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी वर्ष 2023 में परिवार के साथ ल्वाली आए थे। इस दौरान उन्होंने गांव के देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और परिवार के साथ कुछ समय बिताया। उनके गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में खासा उत्साह था।

चंदन सिंह के अनुसार, धोनी का अपनी मिट्टी और गांव से जुड़ाव ग्रामीणों के लिए गर्व की बात है। दिनेश सिंह धोनी ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी भले ही क्रिकेट के बड़े सितारे बन गए हों, लेकिन उनके पैतृक गांव से जुड़ी यादें आज भी लोगों के मन में ताजा हैं।

गांव के लोग उनके यहां आने के पुराने पलों को याद करते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में देश को कई बड़ी उपलब्धियां दिलाने वाले धोनी आज भी गांव के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें