फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्दियाखान के पास अनियंत्रित कार खाई में गिरी,चार पर्यटक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर बल्दियाखान के पास पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार चार पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक इलाज के बाद दो घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नगीना बिजनौर निवासी पर्यटक आतिफ, आदिल, कल्लू और डिगर नैनीताल घूमने आए थे। सोमवार को वह अपनी कार से लौट रहे थे। बल्दियाखान के समीप कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रूसी बाईपास चौकी पर तैनात पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दो घंटे तक बचाव अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला। एंबुलेंस के देरी से पहुंचने के कारण चौकी इंचार्ज महेंद्र प्रसाद ने अपने निजी वाहन से गंभीर रूप से घायल दो सैलानियों को अस्पताल पहुंचाया जबकि दो घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया।
बीडी पांडे अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में तैनात डॉ. अजहर ने बताया कि कल्लू और आदिल के सिर पर चोट होने के कारण उन्हें सीटी स्कैन के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है जबकि दो घायलों को प्राथमिक इलाज देकर छुट्टी दे दी गई। रूसी चौकी इंचार्ज महेंद्र प्रसाद ने बताया कि कार लगभग सौ फीट गहरी खाई में गिरी है। घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें