फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य सहकारी संघ के संचालक मंडल का निर्विरोध चुनाव तय

Tue, 19 Feb 2019 01:51 AM IST
Madan Singh अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
संचालक मंडल के चुनाव के लिए नामांकन कराते दावेदार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य सहकारी संघ के संचालक मंडल का निर्विरोध चुनाव तय हो गया। सोमवार को संचालक मंडल के चुनाव के लिए 15 सदस्यों ने नामांकन पत्र तो लिया, लेकिन केवल 13 सदस्यों ने फार्म जमा किया। वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन 20 फरवरी को होगा।
विज्ञापन

राज्य सहकारी संघ के संचालक मंडल के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। विभिन्न केंद्रीय समितियों व जिला सहकारी बैंकों से चुनकर आए 156 डेलीगेट्स संचालक मंडल का चुनाव करेंगे। मंगलवार को आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।


इन लोगों ने जमा किए फार्म
संचालक मंडल के लिए अल्मोड़ा से रमेश चंद्र, उत्तरकाशी से जनक सिंह, यूएस नगर से दान सिंह रावत, चमोली से मुकेश कुमार, पिथौरागढ़ से निर्मला, हरिद्वार से सुनीता, टिहरी से गीता देवी, पौड़ी से महावीर प्रसाद, देहरादून से अमित चौहान, नैनीताल से उमेश शर्मा, गढ़वाल मंडल से मनोज पटवाल, कुमाऊं मंडल से किरण नेगी, शीर्ष केंद्रीय समिति से गीता रावत ने नामांकन फार्म जमा किए हैं।  
विज्ञापन



राज्य सहकारी बैंक के चुनाव में दिखेगा भाजपा का दबदबा
राज्य सहकारी बैंक के चुनाव में भी भाजपा का दबदबा रहेगा। इससे पहले जिला सहकारी बैंकों के चुनाव में भी भाजपा ने अपना दमखम दिखाया था। सोमवार को नामांकन पत्रों की बिक्री के समय ही भाजपा के दिग्गज राज्य सहकारी बैंक में डेरा डाले रहे। इस दौरान डीसीबी नैनीताल के चेयरमैन राजेंद्र नेगी, यूएसनगर डीसीबी के नरेंद्र सिंह मानस समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे। बताया जा रहा है कि सभी नेताओं ने अपने समर्थकों के लिए कील कांटे दुरुस्त किए और केवल एक-एक नामांकन पत्र जमा कराया गया। सदस्यों के निर्विरोध चुनाव के साथ ही भाजपा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें