फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रईस होटल क्षेत्र में बेमौसम भूस्खलन

Wed, 11 Oct 2017 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। 
विज्ञापन
रईस होटल क्षेत्र में बेमौसम भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के रईस होटल क्षेत्र में लगातार हो रहे भूस्खलन से खतरा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार शाम भी इस क्षेत्र का एक हिस्सा बलियानाला में समा गया। लगातार हो रहे भूस्खलन से क्षेत्रवासियों में दहशत है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर बसाने की मांग की है। 
विज्ञापन


पिछले पखवाड़े से रईस होटल क्षेत्र में लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिसके चलते क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर भी भूस्खलन की भेंट पूर्व में चढ़ चुका है। इतना ही नहीं तीन दिन पूर्व ही क्षेत्र में रह रहे एक परिवार की घर की दीवार भी ढह गई थी, जिसकी वजह से परिवार को परेशानी उठानी पड़ रही है।

गलवार शाम करीब पांच बजे रईस होटल क्षेत्र का एक हिस्सा भरभराकर बलियानाले में समा गया। तेज आवाजें आने से लोग घरों से बाहर आ गए। क्षेत्र के निवासी अभिनव आर्या, मिथुन ने बताया कि भूस्खलन की वजह से ही उनकी परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के सभासद डीएन भट्ट ने पालिका, जिला प्रशासन से भूस्खलन प्रभावित लोगों को दुर्गापुर में पालिका के खाली आवासों में बसाने की मांग की है। कहा कि समय रहते प्रभावितों को नहीं बसाया गया तो वह भूस्खलन की जद में आ सकते हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें