फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: हल्द्वानी में भू-कानून की मांग को लेकर यूकेडी ने निकाली तांडव रैली, कमिश्नर को दिया ज्ञापन

Sat, 21 Dec 2024 04:55 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी में मूल निवास और भू-कानून समेत अपनी कई मांगों को लेकर शनिवार को उत्तराखंड क्रांति दल ने तांडव रैली निकाली। रैली कुसुमखेड़ा चौराहे से कुमाऊं कमिश्नर कैंप कार्यालय तक पहुंची। इसके बाद यूकेडी के नेताओं ने कुमाऊं कमिश्नर को ज्ञापन दिया।
 
विज्ञापन
यूकेडी ने निकाली तांडव रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में यूकेडी की ओर से तांडव रैली निकाली गई। मूल निवास और भू-कानून समेत अपनी कई मांगों को लेकर शनिवार को उत्तराखंड क्रांति दल ने तांडव रैली निकाली। रैली कुसुमखेड़ा चौराहे से कुमाऊं कमिश्नर कैंप कार्यालय तक पहुंची। इसके बाद उत्तराखंड क्रांति दल के नेताओं ने कुमाऊं कमिश्नर को ज्ञापन दिया।

विज्ञापन


तांडव रैली के संयोजक भुवन जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन हुए 24 साल हो चुके हैं, इन 24 सालों में उत्तराखंड के पर्वतीय भू-भाग पूरी तरह बंजर हो चुके हैं। युवाओं को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ रहा है, जिससे उत्तराखंड की जनता में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें