गरीब बीपीएल परिवारों को गैस कनेक्शन देने को शुरू हुई उज्जवला योजना में अंधियारा नजर आ रहा है। जिले में लगभग 40 हजार बीपीएल परिवारों को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन देने की सूची केंद्र सरकार से जारी हुई है। जबकि इस श्रेणी के 27 हजार बीपीएन परिवार ऐसे हैं जिनके पास पहले से ही गैस कनेक्शन है। सवाल ये उठता है कि ऐसे में योजना का लाभ क्या वास्तविक लोगों को मिल पाएगा।
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गरीब लोगों को गैस सिलेंडर दिया जाना है। योजना में ऐसे लोग शामिल होंगे जिनके पास गैस सिलेंडर नहीं है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत नैनीताल जिले के लिए सूची जारी की गई है। केंद्र से जारी सूची में लगभग 40 हजार से अधिक लोगों के नाम हैं जिनको उक्त योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया जाना है। लगभग 17 सौ रुपये जमा करने पर एक सिलेंडर, चूल्हे के साथ कनेक्शन दिया जा रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सूची में 27 हजार से अधिक उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके पास पहले गैस सिलेंडर हैं।
=================
गैस एजेंसी कनेक्शन दिए जाएंगे इतनों के पास कनेक्शन
हल्द्वानी गैस एजेंसी 6000 5200
रामनगर गैस एजेंसी 3470 2106
कालाढूंगी गैस एजेंसी 3200 800
काठगोदाम गैस एजेंसी 800 400
भवाली गैस एजेंसी 5000 3500
बिष्ट गैस एजेंसी 1596 700
चौधरी गैस एजेंसी 3816 2200
सुरुचि गैस एजेंसी 1400 900
आशीर्वाद गैस एजेंसी 190 80
दमियाल गैस एजेंसी 2500 1600
ज्वाला गैस एजेंसी 850 800
अशोक गैस एजेंसी 11000 8900
शर्मा गैस एजेंसी 525 400
=================================================
योग :: 40,347 27,586
-----------------------------------------------------------
कोट
गैस कनेक्शन बीपीएल सर्वे के आधार पर नहीं दिए जा रहे हैं। उज्जवला योजना के तहत सामाजिक-आर्थिक गणना के आधार पर कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इसमें 80 प्रतिशत लोगों के पास कनेक्शन हैं और 20 प्रतिशत के पास नहीं हैं। 20 प्रतिशत बीपीएल परिवारों को कनेक्शन दिए जाएंगे। साथ ही केंद्र सरकार को अवगत कराया जाएगा कि बीपीएल सर्वे वालों को योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। केंद्र सरकार से समायोजन की अनुमति मांगेंगे। अनुमति मिलने पर वंचित बीपीएल परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा।
दीपक रावत
जिलाधिकारी, नैनीताल
::::::::::::::::::::::::::
कोट
ग्राम विकास विभाग एवं खाद्य विभाग की सूची में बीपीएल लोगों के नाम हैं। मगर सामाजिक-आर्थिक गणना वाली सूची में बीपीएल परिवारों के नाम नहीं हैं। ऐसे वंचित लोगों को कनेक्शन देना है या नहीं इस संबंध में तेल कंपनियों के बड़े अधिकारियों से पूछा जाएगा। साथ ही सूची में गड़बड़ी के बारे में भी बताया जाएगा।
तेजबल सिंह
जिला पूर्ति अधिकारी
-----------------
कोट
केंद्र सरकार की ओर से भेजी गई सूची में बीपीएल परिवारों के नाम भेजे गए हैं। जिनके पास कनेक्शन नहीं हैं उन्हें दिया जाएगा। गैस कनेक्शन ऐसे लोगों को दिया जाएगा जिनके पास नहीं है। कुछ बीपीएल परिवार ऐसे हैं जो गरीबी रेखा से नीचे हैं मगर लिस्ट में उनके नाम नहीं हैं।
गोपाल बिष्ट
प्रबंधक, हल्द्वानी गैस एजेंसी