फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमसिंह नगर ने मैच जीता

Tue, 24 Feb 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीदों के सम्मान में शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल में चार धाम क्रिकेट एसोसिएशन और उधमसिंह नगर के बीच सोमवार को मैच खेला गया। इसमें ऊधमसिंह नगर ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


हैड़ाखान क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित ट्वेटी-20 मैच में दोनों टीमों ने निर्धारित ओवर में 113 रन बनाए। अंत में दोनों टीमों को एक-एक ओवर अतिरिक्त दिए गए। इसमें ऊधमसिंह नगर ने नौ रन बनाए, जबकि चार धाम क्रिकेट एसोसिएशन की टीम छह रन ही बना सकी।

इससे पूर्व मैच का शुभारंभ जागनाथ धरोहर समिति के अध्यक्ष व्यापारी नेता भुवन भट्ट ने किया। इस मौके पर युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, विशाल शर्मा, नवनीत राणा, योगेश जोशी, जसवीर कंग, राजू नैनवाल, गौरव पांडे, नवल जोशी, अभिषेक भोजक, जीवन प्रकाश पंत, विमल तिवारी, पारस बिष्ट, प्रशांत भोजक, उज्ज्वल जोशी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें