फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूसीडीएफ अध्यक्ष ने शुरू किया कर्मिक अनशन

विज्ञापन
हल्द्वानी के यूसीडीएफ कार्यालय के प्रांगण में बोर्ड बैठक व एजेंडा जारी किए जाने की मांग को लेकर क
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन की अध्यक्ष रेखा देवी ने एक वर्ष बीत जाने के बाद भी बोर्ड बैठक नहीं कराए जाने से नाराज होकर निदेशालय में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने बोर्ड बैठक की तिथि और एजेंडा जारी नहीं होने तक आमरण अनशन जारी रखने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि दो मार्च तक बोर्ड बैठक नहीं होती है, तो वह तीन मार्च से गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ जाएंगी।
विज्ञापन

सोमवार को यूसीडीएफ अध्यक्ष मंगलपड़ाव स्थित डेयरी निदेशालय पहुंचीं। उन्होंने यूसीडीएफ एमडी जीवन सिंह नागन्याल को पत्र भेजा। पत्र में कहा गया था कि एक साल बीत चुका है। अब तक बोर्ड बैठक नहीं हुई है। उनकी ओर से बोर्ड बैठक बुलाने के आदेश कई बार एमडी को दिए जा चुके हैं लेकिन उसके बाद भी बैठक नहीं हुई। उन्होंने बोर्ड बैठक की तिथि और एजेंडा जारी नहीं होने पर दोपहर एक बजे से अमरण अनशन में बैठने की चेतावनी दी।
एक बजे जब बोर्ड बैठक की तिथि घोषित नहीं हुई तो वह एमडी कार्यालय के बाहर से आमरण अनशन में बैठ गईं। रेखा देवी ने कहा कि कई बार एमडी को बोर्ड बैठक बुलाने के लिए आदेशित किया जा चुका है। लेकिन एमडी बोर्ड बैठक बुलाने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

इस संबंध में एमडी जीवन सिंह नागन्याल ने कहा कि पूर्व से मामला काफी उलझा हुआ है। उन्होंने इस मामले में विधिक राय मांगी है। विधिक राय मिलते ही आगे फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें