फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: यूएएसडीए ने खोदा लापरवाही का गढ्ढा, कीमत सुरेश को जान देकर चुकानी पड़ी

Mon, 23 Feb 2026 10:43 AM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर

सार

हल्द्वानी के पनचक्की-मुखानी मार्ग पर यूयूएसडीए की लापरवाही से खोदा गया गड्ढा एक वरिष्ठ नागरिक की मौत का कारण बन गया।
विज्ञापन
पंचक्की रोड पर इस जगह हुए सड़क हादसे में गई बुजुर्ग की जान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पनचक्की-मुखानी मार्ग पर उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एंजेसी (यूयूएसडीए) ने विकास के नाम पर गड्ढे तो खोद दिए लेकिन भरने के नाम पर लापरवाही चलती रही। यही गड्ढा रविवार दोपहर एक बड़े हादसे का कारण बन गया। करीब 10-11 मीटर चौड़ी सड़क गड्ढे के कारण तीन-चार मीटर में सिमट गई है। इसी संकरी जगह पर कैंटर से पास लेते समय वरिष्ठ नागरिक सुरेश चंद्र पांडेय टायर के नीचे आ गए और उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पनचक्की चौराहे से मुखानी चौराहे की दूरी करीब 3.5 किलोमीटर है। इस मार्ग पर सीवर के अलावा पाइप लाइन के लिए यूयूएसडीए ने तीन गड्ढे खोदे हैं। हादसे वाली जगह पर करीब सात मीटर लंबा, छह-सात मीटर चौड़ा और चार-पांच मीटर गहरा गड्ढा खोदा गया है। इसके बाद चेतावनी बोर्ड लगाकर यूयूएसडीए ने जिम्मेदारी पूरी मान ली जबकि यातायात नियंत्रित करने के लिए कोई कर्मचारी तैनात नहीं था। रही सही कसर पुलिस ने पूरी कर दी। पनचक्की से जिस वाहन को लालडांठ की तरफ निकलना था वह कैंटर आबादी के बीच घुस गया। पनचक्की चौराहे पर भी किसी पुलिसकर्मी की तैनाती नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें