उत्तराखंड राज्य पात्रता परीक्षा (यू सेट) के परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिए गए हैं। कुलपति प्रो. एचएस धामी की अध्यक्षता में हुई माडरेशन कमेटी और स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
कुविवि प्रशासनिक भवन में हुई बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए परीक्षा संयोजक और यू सेट के सदस्य सचिव प्रो. पीडी पंत ने बताया कि एक मार्च को हुई यू सेट परीक्षा में पूरे प्रदेश के 36 केंद्रों में 17397 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 14329 ने परीक्षा दी। सामान्य विषय और परीक्षार्थी के अपने दो विषयों में उत्तीर्ण 4324 परीक्षार्थियों में से प्रत्येक विषय में टॉप रहे 15 प्रतिशत के आधार पर 1024 विद्यार्थी पात्र घोषित किए गए।
उन्होंने बताया कि विभिन्न वर्गों में सामान्य श्रेणी के 699, ओबीसी के 130, अनुसूचित जाति के 137, अनुसूचित जनजाति के 37 और विकलांग श्रेणी के 21 विद्यार्थियों ने पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की है। परिणाम घोषित करने से पूर्व सभी आपत्तियों का निस्तारण किया गया। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी 9 मई तक पात्रता प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने मूल प्रमाण पत्रों की जांच भी करानी होगी। प्रो. पंत ने बताया कि यू सेट परीक्षा के परिणाम ‘यूसेटआनलाइन.ओआरजी’ और विवि की वेबसाइट ‘केयूनैनीताल.एसी.इन’ में अपलोड कर दिए गए हैं।
परीक्षा परिणाम घोषित करने से पूर्व हुई बैठक में यू सेट की माडरेशन और स्टेयरिंग कमेटी के सदस्य जामिया मिलिया इस्लामा विवि नई दिल्ली के तलत अहमद, उच्चशिक्षा निदेशक उत्तराखंड के निदेशक बीसी मेलकानी, संयुक्त सचिव और हेड यूजीसी-नेट ब्यूरो नई दिल्ली के डा. सुरेंद्र सिंह, कुविवि गणित विभाग के प्रो. आरपी पंत, उत्तराखंड मुक्त विवि हल्द्वानी के प्रो. आरसी मिश्रा, विशेष आमंत्रित कुविवि के रजिस्ट्रार प्रो. डीसी पांडे, कुविवि के वित्त अधिकारी डीएस बोनाल, सुरेश बिनवाल, राजेंद्र सिंह, विकास बिष्ट मौजूद थे।
यू-सेट परीक्षा में विभिन्न वर्गों के विषयवार पात्र घोषित अभ्यर्थी
विषय सामान्य ओबीसी एससी एसटी विकलांग
हिंदी 103 24 20 04 02
अंग्रेजी 21 03 03 01 01
संस्कृत 38 09 03 01 01
भूगोल 28 05 09 02 01
अर्थशास्त्र 32 04 12 01 01
राजनीति विज्ञान 56 09 15 04 01
समाजशास्त्र 10 03 03 01 01
इतिहास 118 18 30 09 02
शिक्षाशास्त्र 54 13 09 01 01
मनोविज्ञान 06 01 01 00 01
शारीरिक शिक्षा 21 03 01 01 00
गृह विज्ञान 17 04 03 01 00
रक्षा एंड युद्ध कौशल 02 00 01 01 00
संगीत 12 00 02 00 01
अर्थ एंड एटमोरफियरिक साइंस 6 01 01 01 00
मैथमैटिक साइंस 8 02 01 01 01
विधि 19 03 04 02 01
शारीरिक विज्ञान 19 03 01 01 00
केमिकल साइंस 9 03 02 01 01
लाइफ साइंस 34 08 03 01 01
कामर्स 20 04 04 01 01
कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन 16 02 02 00 01
पर्यावरणीय विज्ञान 12 02 01 00 00
मैनेजमेंट 7 02 01 00 01
विजुअल आर्ट्स 12 02 03 01 01
दर्शनशास्त्र 2 01 01 00 00
पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान 11 01 01 01 00
......................................................................................................
कुल विषय 27 699 130 137 37 21