फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आज स्टेडियम का लोकार्पण और जू का शिलान्यास करेंगे

Sun, 18 Dec 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
CM Harish Rawat and Prime Minister.
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री हरीश रावत रविवार को गौलापार में नवनिर्मित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कांप्लैक्स में क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण और अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान का शिलान्यास  करेंगे। जिलाधिकारी दीपक रावत और एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने मुख्यमंत्री के गौलापार स्थित कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री 18 दिसंबर को एक बजकर 30 मिनट पर देहरादून से हेलीकाप्टर से रवाना होंगे। मुख्यमंत्री दो बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम हेलीपैड गौलापार पहुंचेंगे। दो बजकर 10 मिनट पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री तीन बजकर 15 मिनट तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण और  प्राणी उद्यान का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद हेलीकाप्टर से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एसएसपी के साथ एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान और सीओ लोकजीत सिंह ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। एसपी सिटी  ने बताया कि सुरक्षा के लिए चार क्षेत्राधिकारी, छह इंस्पेक्टर, सात थानाध्यक्ष, 58 उपनिरीक्षक, 17 एचसीपी, 80 कांस्टेबल, दो कंपनी पीएसी, 20 महिला कांस्टेबल लगायी जाएंगी। इसके अलावा फायर ब्रिगेड, टीयर गैस की टीम भी मौजूद रहेगी। 
विज्ञापन


हल्द्वानी। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा के लिए गौलापुल, सीआरपीएफ कैंप के सामने और खेड़ा तिराहे पर बैरीकेडिंग लगायी जाएगी। अंदर बीड़ी, सिगरेट या शस्त्र लाने पर रोक रहेगी। सीओ लोकजीत सिंह ने बताया कि सामान्य लोगों के दो पहिया वाहनों के लिए आईएसबीटी प्रस्तावित स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वीवीआईपी और अधिकारियों के लिए स्टेडियम के अंदर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें