फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विवाहिता से दो युवकों ने घर में घुसकर की छेड़खानी, मामला दर्ज

Fri, 08 Nov 2024 02:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। दो युवकों ने घर में घुसकर एक विवाहिता से तमंचे की नोक पर छेड़खानी की। महिला के शोर मचाने पर दोनों युवक मौके से भाग निकले। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि तुमड़िया डाम निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि 31 अक्तूबर देर रात बाइक से आए दो युवक उनके घर में घुसे। कमरे में आकर एक युवक ने उनका मुंह दबोच लिया और तमंचा दिखाते हुए छेड़खानी की। शोर मचाने पर दोनों अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों में एक छिंदर और दूसरा अज्ञात है। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2), 332 (सी) तथा 74 के तहत मामला दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें