फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: नैनीताल रोड पर पीपल के पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत; रामनगर के एक रिजॉर्ट में काम करते थे

Thu, 29 May 2025 10:15 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

पीपलवाड़ा के निकट मंगलवार की देर रात पीपल के पेड़ से एक बाइक टकरा गई। बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एसटीएच भेजा, जहां दोनों युवक रोहित कुमार और विवेक आर्या की मौत हो गई। वह, काठगोदाम में शादी में शामिल रामनगर से आ रहे थे।
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल रोड पर भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत पीपलवाड़ा के निकट मंगलवार की देर रात पीपल के पेड़ से एक बाइक टकरा गई। बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एसटीएच भेजा, जहां दोनों युवक रोहित कुमार और विवेक आर्या की मौत हो गई। वह, काठगोदाम में शादी में शामिल रामनगर से आ रहे थे।

हल्द्वानी कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर रात साढे 12 बजे के आसपास बाइक सवार दो युवक भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र के नैनीताल रोड स्थित पीपलवाड़ा के नजदीक पीपल के पेड़ से टकरा गए। आसपास के लोगाें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन्हें एसटीएच में दाखिल कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी पहचान रामनगर के पटकोट निवासी रोहित कुमार (25) और अल्मोड़ा जनपद के रतखाल निवासी विवेक आर्या (19) के रूप में हुई। वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। देर रात में बाइक अनियंत्रित हुई और यह हादसा हो गया। मरने वालों में रोहित रामनगर के एक रिजॉर्ट में काम करता था जबकि विवेक भी यहीं का कर्मचारी था। घटनास्थल से हेलमेट भी बरामद हुआ है। हेलमेट निकलने की वजह से सिर पर चोट आने से मौत हुई होगी। यह भी आशंका जताई गई है कि बाइक की स्पीड ज्यादा होगी। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया है। घटना के सही कारण जानने के लिए सीसीटीवी की फुटेज देखी जाएगी।

दो माह पहले भी गई थी दो की जान

विज्ञापन

काठगोदाम के कॉलटैक्स के पास तकरीबन दो माह पहले आवास विकास कालोनी निवासी बाइक सवार शोबन सिंह और योगेंद्र बिष्ट की हादसे में मौत हुई थी। दोनों की बाइक डिवाइडर से टकराकर पलटी थी। दोनों एक ही फैक्ट्री में काम करते थे। नैनीताल रोड हादसों के लिए संवेदनशील माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें