फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: सिरौता नदी में नहाने के दौरान डूबे दो युवक, साथियों ने मदद के लिए लगाई गुहार, पर नहीं बचा सके

Fri, 18 Apr 2025 06:12 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गरमपानी (नैनीताल)।

सार

अल्मोड़ा जिले के घिंघारी गांव निवासी दो युवक नदी में नहाने के दौरान डूब गए। साथियों के मदद के लिए चीखने पर लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा जिले के काकड़ीघाट स्थित सिरौता नदी में शुक्रवार की दोपहर नदी पर नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। युवकों के साथियों के दोस्तों के डूबने की सूचना स्थानीय लोगों को दी। साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से नदी में डूबे दोनों युवकों को बचाने का प्रयास किया। लेकिन नदी गहरी होने के चलते दोनों युवकों का पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सूचना पर रानीखेत पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से नदी में डूबे योगेश बोरा (18) पुत्र बालम सिंह निवासी घिंघारी अल्मोड़ा और करन सिंह (18) पुत्र ठाकुर सिंह निवासी घिंघारी अल्मोड़ा का शव बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें...Roorkee:  फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए 12 नाबालिगों की हरकत...छात्र का अपहरण कर किया ऐसा हाल, इंस्टा पर डाला वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मृतकों के साथ गए साथी युवक अमन सिंह और शुभम बोरा ने बताया कि वह लोग नदी में नहाने के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि योगेश और करन नहाते समय बीच नदी में चले गए। नदी गहरी होने के चलते दोनों डूबने लगे उन्होंने बताया कि दोनों को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें