फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन दफ्तरों में घूमती रही चालक की ‘नौकरी ’

Sun, 21 May 2017 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इंडियन पोस्ट - फोटो : source
विज्ञापन
काठगोदाम में चल रही रोडवेज के संविदा चालकों की भर्ती के लिए एक आउटसोर्स चालक का बुलावा पत्र कर्मचारियों की लापरवाही से दो दिन वर्कशॉप और रोडवेज स्टेशन के बीच घूमता रहा। इसी लापरवाही में आवेदक चालक की परीक्षा की आखिरी तारीख ही निकल गई। प्रबंधन ने चालक को नई तिथि पर परीक्षा दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन


रोडवेज प्रबंधन के मुताबिक, धर्मेंद्र सिंह हल्द्वानी बस स्टेशन में आउटसोर्स का चालक है। काठगोदाम मेें चल रही संविदा चालकों की भर्ती के लिए उसने भी आवेदन किया था। ड्राइविंग टेस्ट के लिए उसे 18 मई की सुबह 10 बजे पहुंचना था।

16 मई को पत्र टाइप करने के बाद 17 मई को रजिस्टर्ड डाक से तिकोनिया स्थित कार्यालय के पते पर पत्र भेजा गया था। सूत्रों के अनुसार, जब पोस्टमैन रजिस्टर्ड डाक लेकर वहां पहुंचा तो किसी कर्मचारी ने आउटसोर्स चालक को पहचानने से इंकार करते पत्र रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन


इसके बाद यह पत्र दो दिन वर्कशॉप और स्टेशन के बीच घूमता रहा। 20 मई को हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में एक कर्मचारी ने उसका पत्र रिसीव किया, लेकिन तब तक उसकी परीक्षा की आखिरी तारीख ही समाप्त हो गई।

इस संबंध में आरएम (संचालन) कुशीराम का कहना था किसी कारणवश यदि चालक उपस्थित होने में असमर्थ होता है तो उसे अगली तिथि पर बुलाया जाएगा। चालक को अपना डीएल व अन्य प्रमाणपत्र लेकर पहुंचना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें