फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से दो वाहन क्षतिग्रस्त, एक घायल

Sat, 04 Feb 2017 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से दो वाहन क्षतिग्रस्त, एक घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्य चौराहे के समीप रानीखेत रोड पर शुक्रवार सुबह खड़िया से लदा ट्रक तीव्र ढलान पर बैक होकर पीछे खड़ी आल्टो और टवेरा से जा टकराया। इससे दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई और आल्टो चालक घायल हो गया।
विज्ञापन


सुबह करीब ग्यारह बजे बागेश्वर से खड़िया लेकर हल्द्वानी जा रहा ट्रक (यूके 04 सीए-5826) जब रानीखेत रोड पर पहुंचा तभी ट्रक का इंजन अचानक बंद हो गया। ट्रक चालक कुछ समझ पाता इससे पहले ही ट्रक बेकाबू होकर तेजी से पीछे की ओर सरकते हुए सड़क किनारे खड़ी आल्टो (यूके 04 टीए-6338) के अगले हिस्से के ऊपर चढ़ गया।

पास में खड़ी टवेरा (यूके 04 टीए-1814) भी ट्रक की चपेट में आने से आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद कार चालक रवि कुमार (22) पुत्र पूरन लाल निवासी मछली डिग्गी भवाली घायल हो गया।
विज्ञापन


घायल को सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल रेफर कर दिया गया। रवि हादसे के वक्त पास में ही अपनी कार का बोनट खोलकर उसका हार्न चेक कर रहा था।

हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक धानाचूली निवासी प्रकाश बिष्ट ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। इधर, मामले में बाद में दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों और ट्रक स्वामी के बीच आपसी समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें