फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दूचौड़ में दो ट्रकों की टक्कर, चार घायल

विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक।
विज्ञापन
हल्दूचौड़। हाईवे पर शनिवार की देररात करीब 11:45 बजे दो 12 टायरा ट्रकों की आमने सामने टक्कर हो गईं, जिसमें एक क्लीनर ट्रक के केबिन में ही फंस गया, जबकि दूसरे ट्रक के चालक और क्लीनर घायल हो गए और वह अपना इलाज कराने खुद अस्पताल चले गए।
विज्ञापन

नगर में हाईवे पर देर रात हल्द्वानी की ओर से जा रहे ट्रक (यूपी 22 एटी 1669) और बरेली की ओर गिट्टी लेकर जा रहे ट्रक (यूपी 27 एटी 1748) की टक्कर हो गईं। इसमें ट्रक चालक संजीव पाल (20) पुत्र बनवारी लाल और क्लीनर नन्हे (20) निवासी गांव परेवा कुर्मियाल जिला बरेली यूपी घायल हो गए। इस हादसे में क्लीनर नन्हे ट्रक के केबिन फंस गया।
देर रात करीब 1:00 बजे दुर्घटनास्थल पर सिर्फ एक सिपाही के अलावा घायल को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस खड़ी थी। इसके बाद चालक किसी तरह से कटर मशीन लेकर पहुंचा और करीब 1:10 बजे पर पुलिस भी मौके पहुंची, जिसके बाद ट्रक में फंसे क्लीनर को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें