फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भवाली-अल्मोड़ा मार्ग पर खाई में स्कूटी के गिरने से झांसी के दो सैलानी घायल

Sat, 19 Jul 2025 01:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा मार्ग पर एक टैक्सी स्कूटी के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से झांसी के दो सैलानी घायल हो गए। घायलों को पुलिसकर्मियों ने खाई से बाहर निकालकर सीएचसी पहुचांया।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रितेश प्रजापति (18) पुत्र विनोद प्रजापति निवासी नई बस्ती झांसी और रोहित पुत्र मोहन चंद्र निवासी नई बस्ती झांसी टैक्सी स्कूटी लेकर भवाली से कैंची धाम जा रहे थे। पेट्रोल पंप से दो किमी आगे जाने पर स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना पर चीता पुलिस के रमेश कुमार और जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने दोनों का उपचार किया। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश ने बताया कि दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद एक्सरे के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया।
इधर, बृहस्पतिवार देर रात खैरना-गरमपानी अस्पताल की एंबुलेंस मरीज को छोड़कर वापस अस्पताल लौट रही थी। निगलाट के पास अनियंत्रित होने से एंबुलेंस सड़क पर पलट गई। इससे चालक आनंद सिंह और विशाल कुमार वाहन में फंस गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में दोनों को चोटें नहीं आईं। क्रेन बुलाकर एंबुलेंस को सड़क से हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें