फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर छोई में देर शाम एक होटल के समीप सड़क पार कर रहे तेंदुए को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तेंदुए की मौत की सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन

सूचना पर तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर रेंज के रेंजर देवेंद्र रजवार और अन्य वन कर्मी मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों ने तेंदुए को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ शिशुपाल सिंह रावत ने बताया कि हादसे में मादा तेंदुए की मौत हुई है। तेंदुए की उम्र 4 वर्ष बताई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए के शव को नष्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें