फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन टूटने से दो हजार घरों को नहीं मिल सका पानी

विज्ञापन
नैनीताल में ऊंचाई वाले क्षेत्र में पानी की लाइन क्षतिग्रस्त होने पर उसे ठीक करते जलसंस्थान के अध? - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के मल्लीताल क्षेत्र में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के दो हजार से अधिक घरों में सोमवार को पेयजल आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को सीआरएसटी इंटर कॉलेज के पीछे बिड़ला की ओर जाने वाले पैदल मार्ग इलाके में मुख्य पेयजल लाइन टूट गई। लाइन टूटने के कारण सड़क पर पानी बहने लगा। स्थानीय लोगों ने जल संस्थान के अधिकारियों को मामले की सूचना दी। क्षतिग्रस्त लाइन को जोड़ने के लिए कर्मचारियों को छह फुट गहरा गड्ढा खोदना पड़ा। शाम तक लाइन को दुरुस्त किया जा सका।
मुख्य लाइन के टूटने से बिड़ला, स्नोव्यू, माउंट रोज, चार्टन लॉज, मेविला कंपाउंड, सात नंबर और चिड़ियाघर क्षेत्र को पानी नहीं मिल सका। जल संस्थान के सहायक अभियंता दिलीप सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रेशर और वाइब्रेशन के कारण मुख्य लाइन का जोड़ खुलने से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई थी। लाइन दुरुस्त कर शाम से पेयजल आपूर्ति बहाल हो गई। इस दौरान अपर सहायक अभियंता रवींद्र पाठक, प्रदीप कुमार, जितेंद्र चंद्र, अर्जुन जलाल, हरगोविंद बिष्ट, टीका अधिकारी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें