फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चरस तस्करी में दो दोषियों को 15-15 वर्ष का कठोर कारावास

Thu, 30 Oct 2025 02:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
नैनीताल। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट, अपर जिला न्यायाधीश प्रथम संजीव कुमार की अदालत ने 19 किलो चरस के साथ पकड़े गए दो अभियुक्तों को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास और डेढ़-डेढ़ लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत को बताया गया कि 15 अक्तूबर 2017 को थाना चोरगलिया क्षेत्र में पुलिस ने वसीम और वसीम दोनों निवासी शामली (उत्तर प्रदेश) को चरस के साथ पकड़ा था। इस मामले में चोरगलिया थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अपर जिला न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश ने अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद पाया कि आरोपियों के पास अत्यधिक मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ था। इस आधार पर अदालत ने दोनों को दोषी पाते हुए सजा सुनाई। इस मामले में वसीम फरार है जिसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें