फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बाइक सवार होमगार्डाें से टकराया चीतल

Thu, 30 Oct 2025 02:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बाइक से ड्यूटी जा रहे दो होमगार्ड चीतल से टकराकर घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह धनपुर बेलपड़ाव निवासी होमगार्ड जगमोहन अपने साथी चूनाखान बेलपोखरा निवासी गोपाल सनवाल के साथ बाइक से ड्यूटी के लिए रामनगर जा रहा था। छोई के पास जंगल से सड़क पर आया चीतल उनसे टकरा गया। हादसे में दोनों बाइक सवार चोटिल हो गए। 58 वर्षीय जगमोहन जीआरपी रामनगर और गोपाल रामनगर एसडीएम आवास पर तैनात हैं। जीआरपी थानाध्यक्ष काठगोदाम कमल कोरंगा ने बताया कि जगमोहन व गोपाल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें