हल्द्वानी। सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग सहित दो लोगों की इलाज के दौरान बृहस्पतिवार रात सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत हो गई। दोनों लोग सड़क हादसे में घायल हुए थे।
सितारगंज के शक्ति फार्म नंबर तीन निवासी संजीत मंडल (37) 18 जनवरी को घर के पास पैदल जा रहे थे। तभी गलत साइड से आकर ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें इलाज के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दी। इधर बरेली रोड स्थित आंबेडकर नगर निवासी राकेश कुमार माहेश्वरी (62) छह जनवरी को पैदल कहीं जा रहे थे। अचानक से दो वाहन आए और इसकी तेज रोशनी की वजह से वह घबरा गए। एक वाहन के टक्कर से वह घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें एसटीएच में भर्ती कराया गया था। यहां बृहस्पतिवार रात उन्होंने भी दम तोड़ दिया। मेडिकल चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया।