नगर निगम में लाभार्थी को ऋण स्वीकृति का प्रमाण पत्र देते मेयर गजराज बिष्ट। स्रोत: निगम
हल्द्वानी। शहर में ठेले वालों को आत्मनिर्भर बनाने के क्रम में पीएम स्वनिधि स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत ऋण मुहैया कराया गया है। 30 ठेले वालों को करीब छह लाख से अधिक का ऋण स्वीकृत किया है। केंद्र सरकार की ओर से योजना के तहत 15 हजार, 25 हजार और 50 हजार तक का ऋण दिया जा रहा है। इस क्रम में शुक्रवार को नगर निगम सभागार में मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति के प्रमाणपत्र बांटे। सिटी मिशन मैनेजर डॉ.आईपी पंत ने बताया कि योजना में केंद्र सरकार की ओर से ब्याज पर सात फीसदी व प्रदेश सरकार की ओर से दो फीसदी अनुदान दिया जा रहा है। 50 हजार का ऋण जमा करने के बाद 30 हजार के क्रेडिट कार्ड की व्यवस्था योजना में की गई है। कार्यक्रम में पूर्व मेयर डॉ.जोगेंद्र रौतेला, सहायक नगर आयुक्त गजेंद्र सिंह, लेखाकार गणेश भट्ट, मोहित डसीला, भाषित पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद