फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सिविल कोर्ट परिसर में दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने हिरासत में लिया

Sun, 05 Apr 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद में सिविल कोर्ट परिसर में दो पक्षों में मारपीट हो गई जिससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ग्राम दरऊ की युवती व उसके पूर्व पति के बीच बच्चों को अपने साथ रखने को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को दोनों पक्ष सिविल कोर्ट में तारीख पर आए थे। इस बीच कोर्ट परिसर में दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलते ही आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें