नैनीताल। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द ही हाईमास्ट और सोलर लाइट लगाई जाएंगी। जिला पंचायत इस परियोजना पर एक करोड़ रुपये खर्च करेगी जिसके लिए निविदा प्रक्रिया जारी है।
अपर मुख्य अधिकारी महेश विश्नोई ने बताया कि एक करोड़ से हाईमास्ट और सोलर लाइट लगाई जानी हैं। विभाग निविदा प्रक्रिया पूरी करने जा रहा है। निविदा के बाद लाइट लगाने का काम शुरू होगा। लाइट लगने से ग्रामीण इलाकों में लोगों को रात के समय आवाजाही में दिक्कत नहीं होगी। बीते दिनों जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में वित्त वर्ष 2026-2027 के लिए 77 करोड़ 48 लाख 11 हजार 625 रुपये का विकास बजट पारित किया गया था। इस बजट में विभिन्न विकास कार्यों को शामिल किया गया है।