फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और डाक्टरों ने छोड़ा एसटीएच

Fri, 13 Mar 2015 02:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुशीला तिवारी अस्पताल से डाक्टरों के जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक वर्ष के भीतर आधा दर्जन से अधिक डाक्टर अस्पताल छोड़ चुके हैं। कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर और रेडियोलाजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर ने इस्तीफा प्राचार्य को दे दिया है।
विज्ञापन


अव्यवस्थाओं का गढ़ बन चुके सुशीला तिवारी अस्पताल को कई डाक्टर बाय-बाय कर चुके हैं। कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग में संविदा पर कार्यरत एसोसिएट प्रोफेसर डा. संजय झा ने त्यागपत्र दे दिया। सूत्रों के मुताबिक डा. झा ने हरियाणा में ज्वाइन किया है। रेडियोलाजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डा. रेखा रश्मि ने भी इस्तीफा दे दिया है। प्राचार्य डा. आरसी पुरोहित ने बताया कि डा. झा ने नियमित कर्मचारी के तौर पर सोनीपत मेडिकल कालेज ज्वाइन किया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें