फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल-भवाली रोड में दो दिन बंद रहेगा यातायात

Fri, 13 Mar 2015 02:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाीमताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनिवि प्रांतीय खंड भवाली की ओर से भीमताल-भवाली रोड पर हाटमिक्स का काम शुक्रवार से शुरू किया जाएगा। इसके चलते दो दिनों तक इस सड़क में खुटानी से भवाली तक वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। भवाली से हल्द्वानी को आने-जाने वाले वाहन वाया ज्योलीकोट होकर चलेंगे।
विज्ञापन


लोनिवि के अधिशासी अभियंता एचएस रावत ने बताया कि पिछले दिनों बरसात के चलते भीमताल-भवाली रोड कई जगह से बुरी तरह से उखड़ चुकी है, जिसके चलते यातायात बाधित होने से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। इसे देखते हुए विभाग शुक्रवार और शनिवार को खुटानी से भवाली तक हाटमिक्स का कार्य कराएगा।

उन्होंने बताया कि वाहनों की आवाजाही के दौरान हाटमिक्स कार्य बाधित न हो इसे देखते हुए शुक्रवार और शनिवार को खुटानी से भवाली तक छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है। हल्द्वानी से भवाली या भवाली से हल्द्वानी की ओर आने-जाने वाले वाहन वाया ज्योलीकोट होकर चलेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें