फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हनी को गोली मारने में दो और आरोपी गिरफ्तार, धाराएं बढ़ाईं

Tue, 18 Mar 2025 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। वैलेजली लाॅज के पास नौ जनवरी की रात हनी प्रजापति को गोली मारने की घटना के दो और आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में दर्ज मुकदमे में दो धाराएं भी बढ़ा दी हैं। मुख्य आरोपी सुमित बिष्ट पहले ही गिरफ्तार हो चुका है और उसके पास से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया था।
विज्ञापन

विवेचक एसएसआई रोहिताश सिंह सागर को इस मामले में दो आरोपी रोहित बिष्ट उर्फ रिंकू बिष्ट और मनीष जोशी निवासीगण वैलेजली लॉज थाना हल्द्वानी की लोकेशन मोहल्ले में मिली। एसएसआई ने टीम के साथ दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एसएसआई ने बताया कि इस मामले में मुकदमे में आर्म्स की धारा के साथ समूह बनाकर अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमला करने की धारा भी बढ़ा दी है। अब एक आरोपी देवेश आलोक उर्फ सनी की टीम तलाश कर रही है। इस मामले में मुकदमा हनी के मामा योगेश कुमार प्रजापति उर्फ दीपू ने चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया था। बताया कि मुख्य आरोपी सुमित बिष्ट हिस्ट्रीशीटर है और उस पर दो बार गुंडा एक्ट में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घायल हनी का एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें