फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रास्ते में दीवार व गेट लगाने को लेकर विवाद, पथराव

Tue, 18 Mar 2025 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। तल्ला गोरखपुर में सोमवार को रास्ते को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। देखते-देखते एक पक्ष ने दूसरे पर ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में एक परिवार के तीन लोग घायल हो गए। एसटीएच में सभी का इलाज हुआ।
विज्ञापन

आरोप है कि तल्ला गोरखपुर में एक परिवार ने चार घरों को जोड़ने वाले रास्ते पर जबरन दीवार लगाकर गेट लगाना शुरू कर दिया। रास्ता बंद होता देख पड़ोस के दिनेश चंद्र, उनकी पत्नी पूनम और भतीजा शरद ने गेट लगाने का विरोध किया। इस पर दूसरा पक्ष झगड़े पर उतारू हो गया। पार्षद रवि जोशी ने बताया कि मामला हाथापाई तक जा पहुंचा।
आरोप लगाया कि जबरन दीवार और गेट लगा रहे परिवार के एक युवक व युवती ने दिनेश, उनकी पत्नी और भतीजे पर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद को शांत कराया और सिटी मजिस्ट्रेट को घटना की जानकारी दी। प्रशासनिक टीम ने मौके पर नापजोख की। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें