फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल: मेहरागांव में दीवार बनाते समय पहाड़ी से गिरा मलबा, दो मजदूरों की दबकर मौत; एक घायल

Fri, 23 Oct 2026 10:56 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

भीमताल के मेहरागांव में पहाड़ी से मलबा गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। 
विज्ञापन
भीमताल में मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीमताल के मेहरागांव स्थित धुलाई क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे दीवार बनाते समय पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई और एक मजदूर घायल हो गया। मजदूरों के परिजनों ने ठेकेदारों पर घटना की सूचना तीन घंटे देरी से देने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। घटना की सूचना पुलिस को भी शाम छह बजे दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम छह बजे मेहरागांव क्षेत्र में दीवार बनाने के दौरान पहाड़ी का मलबा गिरने से मजदूरों के मलबे में दबने की सूचना मिली। सूचना पर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, नैनीताल पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजना नेगी, भीमताल कोतवाल राजेश कुमार यादव और भवाली पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। भीमताल कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि हादसे में गौरी देवी (38) पत्नी महेंद्र कुमार निवासी लालकुआं हाल निवासी निशौला भीमताल और हरीश थापा (18) पुत्र दीपक थापा निवासी नेपाल हाल निवासी निशौला की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही नेत्र सिंह निवासी नेपाल घायल हो गया। उन्होंने कहा कि घायल को भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भेजा गया। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने कहा कि ठेकेदार ने शाम छह बजे फोन करने पर सूचना दी कि दो लोगों की मौत और एक घायल हो गया है। इसको लेकर परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

मेहरागांव क्षेत्र में एक कंस्ट्रक्शन साइट में पहाड़ी का मलबा गिरने से दो मजदूरों की मौत और एक मजदूर घायल हुआ है। प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आई है। पुलिस की ओर से ठेकेदार को हिरासत में लिया गया है और परिजनों की ओर से तहरीर मिलते ही पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें