फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar Road Accident: डिवाइडर से टकराई कार, उड़ गए परखच्चे, एक की मौत, दो घायल, जानिए पूरा मामला

Thu, 14 Dec 2023 08:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

रामनगर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार डिवाइडर से टक्करा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग एक घायल हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर से ठाकुरद्वारा को जा रही कार टांडा मल्लू चौराहे पर डिवाइडर से टक्करा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक होमगार्ड भी घायल हो गया। वहीं, एक युवक कार से उतरकर मौके से ही फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन


कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि टांडा मल्लू चौराहे पर रात 2 बजे से फोर्ड फिगो कार संख्या यूके-07एके-1738 तेज गति से डिवाइडर से टक्करा गई। कार रामनगर से ठाकुरद्वारा को जा रही थी। हादसा होने के बाद एक युवक कार की पिछली सीट से उतरकर फरार हो गया था। जबकि अगली सीट पर बैठे युवक कार में फंस गए थे, जिनको फायर ब्रिगेड ने कटर से दरवाजों को काटकर बाहर निकाला।

कार में कुल चार युवक सवार थे, जिनमें एक होमगार्ड भी है। कोतवाल के अनुसार, कार अब्दुल रहमान उर्फ भूरा पुत्र रहमत अली निवासी ठाकुरद्वारा चला रहा था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। अगली सीट पर बैठे शाहरूख अली पुत्र मो. अली निवासी ठाकुरद्वारा गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसको हल्द्वानी उपचार के लिए भेजा गया था। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


कार की पिछली सीट पर होमगार्ड उस्मान अली पुत्र नन्हे शाह निवासी ठाकुरद्वारा और लोकेश पुत्र देवेंद्र निवासी रायपुर जसपुर बैठे हुए थे। हादसा होते ही लोकेश मौके से फरार हो गया, जबकि घायल होमगार्ड को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। होमगार्ड उपचार के बाद अपने घर चला गया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। वहीं मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें