फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चूनाखान में होगा दो अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड में दो अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। ऑप्टिमम टेनिस एकेडमी चूनाखान में 13 से 19 सितंबर तक एशियन टेनिस फेडरेशन अंडर 14 बॉयज एवं गर्ल्स टूर्नामेंट और चार से 10 अक्तूबर तक आईटीएफ सीनियर्स एमटी 200 टूर्नामेंट खेला जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में टूर्नामेंट सचिव डीएस रावत ने बताया कि स्व. बीएस रावत की स्मृति में प्रतिवर्ष प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता है। डायरेक्टर अवनीश रस्तोगी ने बताया कि उत्तराखंड में पहली बार आयोजित स्पर्धा में 161 खिलाड़ी पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें भारत के साथ ही कजाकिस्तान, सिंगापुर और जापान के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अक्तूबर में होने वाले आईटीएफ सीनियर्स एमटी 200 टूर्नामेंट में 30 से 75 वर्ष तक आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान वहां डिस्ट्रिक टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष समीर वर्मा, उपाध्यक्ष ललित जोशी, सचिव हेम कुमार पांडेय और बीएलएम एकेडमी के साकेत अग्रवाल मौजूद रहे।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें