फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ लोगों ने खरीदा 41 रुपये किलो प्याज

विज्ञापन
मंडी में सस्ते प्याज काउंटर पर लोगों को प्याज देते मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट।
विज्ञापन
महंगा होने के कारण आम लोगों के आंसू निकाल रहे प्याज के दाम कम करते हुए उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड ने नवीन मंडी समिति परिसर में काउंटर लगाया। करीब 200 लोगों ने 41 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज खरीदा। काउंटर में पहले दिन चार क्विंटल प्याज की बिक्री हुई।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट ने सस्ते प्याज काउंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने प्लास्टिक का प्रयोग कम करने का आह्वान करते हुए किसानों को जूट के बैग भी बांटे। मंडी सचिव दिग्विजय सिंह देव ने कहा कि जब तक प्याज के दामों में गिरावट नहीं आती तब तक मंडी में काउंटर लगाकर सस्ते दरों में प्याज उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को प्रधान मंडी के स्थान पर कालाढूंगी उप मंडी स्थल पर एक दिन के लिए सस्ते प्याज का काउंटर लगाया जाएगा। कार्यक्रम में मंडी प्रशासक विवेक राय, मंडी निरीक्षक भुवन गोस्वामी, सौरव सिंह डंगवाल, पंकज वर्मा, उमेश त्रिपाठी, पीतांबर जोशी, महेंद्र डंगवाल, नवीन मठपाल, रविंद्र चम्याल, आलू फल आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष जीवन सिंह कार्की, भुवन चंद्र जोशी, नीरज प्रभात गर्ग आदि थे। इस मौके पर पर राम दत्त पंत, मदन मोहन, दिनेेश त्रिपाठी, नारायण दत्त जोशी आदि किसानों को जूट के बैग देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें