फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। वह गौला रोड स्थित रेलवे फाटक के पास ट्रेन में दौड़कर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान पायदान में पैर फिसलने से वह गिरकर पटरियों के बीच आ गया। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

बरेली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन रविवार शाम स्टेशन से रवाना हुई। इस दौरान नगीना कॉलोनी निवासी नाजिम (17) पुत्र कासिम गौला रोड स्थित रेलवे फाटक के पास चलती ट्रेन में दौड़कर चढ़ने की कोशिश करने लगा। कोच के पायदान में पैर फिसलने से वह पटरियों के बीच गिर गया और ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत से घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। साथ ही घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जीआरपी एवं सिविल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीआरपी चौकी पहुंचाया, जहां देर शाम उसकी शिनाख्त हो सकी। नाजिम मानसिक रूप से कुछ अस्वस्थ बताया जा रहा है। वह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और दोस्तों के साथ बहेड़ी घूमने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें