फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: दो दोस्तों की बाइक कंटेनर से टकराई, एक की मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल

Mon, 11 May 2026 09:56 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

कंटेनर से बाइक टकराने के कारण एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी से खरीदारी कर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक डिपो नंबर पांच के सामने कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से कपड़ों की खरीदारी कर 30 वर्षीय अमन सिंह और 28 वर्षीय अमन गुप्ता बाइक से लालकुआं लौट रहे थे। डिपो नंबर पांच के सामने कंटेनर को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर उससे जा भिड़ी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अमन सिंह को गंभीर हालत में एसटीएच ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं अमन गुप्ता का उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें