फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लालकुआं में दो परिवारों के बीच झड़प, पत्थरबाजी में दो घायल

Wed, 08 Oct 2025 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। संजय नगर हाथीखाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम दो पड़ोसियों का मामूली विवाद मारपीट फिर पत्थरबाजी में बदल गया। बताया जा रहा है कि मोहम्मद इस्माइल और दिलशाद के परिजनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने पथराव कर दिया जिससे मोहम्मद इस्माइल की बेटी 18 वर्षीय सानिया घायल हो गई। उसके सिर पर चोट आई है। उसकी मां नाजो समेत कई लोग चोटिल हुए। सूचना पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू किया और दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद दोनों पक्ष देर रात तक कोतवाली में एकत्रित रहे। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें